दुर्ग//प्रदेश में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया।इन्हीं में से 8 मरीज दुर्ग के आश्रय स्थल में ठहरे थे।जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली गई।मिली जानकारी अनुसारएक गुजरात के अहमदाबाद,एक नागपुर, एक गोंदिया ,दो मुंबई,एक कटक,एक सिलीगुड़ी,एक तेलेंगाना से हैं।यह सभी आश्रय स्थल में क्वॉरेंटाइन थे।इनमें से एक दुर्ग के आश्रय स्थल से, सेक्टर 3 से 3 मरीज,कुशा भाऊ ठाकरे परिसर आदित्य नगर से 2 मरीज,बस स्टेंड स्ट्रीट आश्रय परिसर में दो,बोरसी मेंएक मरीज ठहराए गए थे, इन्हें अब एम्स रवाना कर दिया गया है।इसके अलावा कवर्धा में 6 मरीज पाए गए हैं। इस अनुसार प्रदेश में आज कुल 14 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई।इसकी पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि ये सभी मरीज अन्य प्रांतों से आये हुए हैं और इन्हें क्वारन्टीन में रखा गया था।
एक ही दिन में मिले 14 कोरोना संक्रमित, पूरे प्रदेश में हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि....