छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: कई जिलों में भारी बारिश, 48 घंटे तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश हुआ। दुर्ग जिले में पिछले 12 घंटे गरज, चमक के साथ मुसलाधार बारिश दिखा। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह तेज बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। मौसम विभाग ने ओडि़शा से लगे छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना जताई थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही उपरी हवा में चक्रवात घेरा भी स्थित है। जिसकी वजह से अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश के भी आसार है। 23 सितंबर तक होगी बारिश मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसका असर 23 सितंबर तक रहेगा। इसलिए इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश भी होगी। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम में अचानक हुआ बदलाव तूफान नोल के असर से भी हुआ है।