एनएसयूआई की नेत्री परी सिंह प्रदेश संयोजक नियुक्त

सूरजपुर-- एनएसयूआई की नेत्री परी सिंह को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है वह इससे पहले सरगुजा सम्भाग संयोजक का दायित्व निभा चुकी हैं। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रभारी सोशल मीडिया विशाल चौधरी की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया मनोज लुभाना द्वारा नियुक्त किया गया है। परी सिंह ने कहा की वे दायित्व को वह निष्ठा से निभाएगी और सरगुजा के नेतृत्व करता वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव, सफी अहमद, अजय अग्रवाल, बाल कृष्ण पाठक, राकेश गुप्ता, आदि बाबा, अजय तिर्की, हिमांशु जयसवाल व समस्त कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त की इस नियुक्ति से सरगुजा के साथ पूरे प्रदेश से बधाई सन्देश प्राप्त हो रहे हैं वही प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।